ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मोसी की लड़की को भगाकर उसके साथ किया बलात्कार, आरोपित को 10 साल की सजा व जुर्माना

राजगढ़। आरोपित ने मोसी की लड़की को भगाकर उसके साथ बलात्कार किया था। पीड़िता ने घटना के बारे में माता-पिता व भाई को बताया। आरोपित के खिलाफ स्वजनों ने मामला दर्ज करवाया। न्यायालय ने पॉक्सो एक्ट में फैसला सुनाते हुए आरोपित को 10 वर्ष की सजा और जुर्माने से दंडित किया है।

फैसले की जानकारी देते हुए एपीपी राजेन्द्र यादव ने बताया कि आरोपित सोनू मेवाड़े (23) को सजा सुनाई है। घटना के अनुसार 28 फरवरी 2022 को आरोपित सोनू मेवाड पीड़िता को घुमाने का बोलकर डराकर उसे-स्कूल से परीक्षा के बाद बाइक में घुरेल पर लेकर गया था, जहां मंदिर से कुछ दूरी पर ले जाकर दोपहर के समय आरोपित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसे ब्यावरा छोड़कर धमकी देकर गया कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा।

आरोपित को मिली 10 साल की सजा

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। अपहरण और बलात्कार की धाराओं में चालान ब्यावरा न्यायालय में पेश किया। एपीपी राजेन्द्र यादव ने बताया कि मामले का विवरण प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश आरके जैन के न्यायालय में हुआ। राजेन्द्र यादव ने शासन की भोर से 17 गवाहों के कथन कराए, जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपित को 10 वर्ष की सजा और 10500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

Related Articles

Back to top button