ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

घास काटते समय किसान को सांप ने पैर पर डंसा, इलाज के दौरान मुंह से निकला झाग, मौत

मुरैना। खेत की मेढ़ से घास काटते समय किसान को सांप ने डंस लिया। किसान को पहले जौरा फिर मुरैना जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मृतक के स्वजनों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही के भी आरोप लगाए हैं। मामला जौरा थाना क्षेत्र के जौनारा गांव का है।

जौनारा गांव निवासी 45 वर्षीय केशव पुत्र जननू कुशवाह मवेशियाें के लिए हरा चारा लेने के लिए खेत पर गया था। अपने खेत की मेढ़ से वह चारा काट रहा था, इसी दौरान झाड़ियों में से निकले सांप ने केशव के पांव में डंस लिया। सांप के काटने के कुछ देर बाद ही केशव की तबियत बिगड़ी। स्वजन तत्काल उसे जौरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान केशव के मुंह से झाग आने लगे।

गंभीर हालत में मुरैना के लिए किया था रेफर

जौरा अस्पताल के डाक्टर ने केशव को जिला अस्पताल मुरैना के लिए रेफर कर दिया, जहां केशव ने दम तोड़ दिया। मृतक के स्वजनों का आरोप है कि जौरा अस्पताल में इलाज में देरी हुई और सही इलाज भी नहीं दिया। इस कारण केशव की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग का प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button