ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए छठवें चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होगी

भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के 1367 सरकारी व निजी कालेजों की 9.89 सीटों के लिए प्रवेश प्रकिया पांचवें चरण का कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) जारी है।अब तक यूजी व पीजी में 5.39 लाख लाख प्रवेश हुए हैं।अभी भी 4.50 लाख सीटें खाली हैं। इसके तहत फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त है। वहीं अब विभाग खाली सीटों को भरने के लिए छठवें चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा।इसके तहत 28 अगस्त से पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी।इसके तहत महाविद्यालय एवं पाठ्यक्रम या विषय समूह का विकल्प देना है। यूजी व पीजी के लिए 28 अगस्त से एक सितंबर तक पंजीयन होंगे।वहीं विभाग ने छठवें सीएलसी राउंड के लिए समय-सारिणी जारी कर दिया है। यह समय-सारिणी यूजी व पीजी पाठ्यक्रम के लिए लागू होगा। विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 29 अगस्त से चार सितंबर तक किया जाएगा। यूजी और पीजी के लिए एक साथ छह सितंबर को सीट आवंटन के लिए कालेज स्तर पर मेरिट सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। वहीं 12 सितंबर तक फीस जमा कर प्रवेश लेना होगा। आवश्यक होने पर एडमिशन प्रवेश के लिए कालेज में पाठ्यक्रम और विषय समूह के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प भरना होगा। अपग्रेडेशन के बाद खाली सीट पर आवंटन 13 सितंबर को होगा।

वहीं पांचवें चरण में अपग्रेडेशन से रिक्त स्थानों पर शेष विद्यार्थियों को आवंटन पत्र 28 अगस्त को जारी होंगे। इन्हें 31 अगस्त तक फीस जमा कर प्रवेश लेना होगा।छठवें चरण के लिए अपग्रेडेशन से रिक्त स्थानों पर आवंटित विद्यार्थियों को आवंटित महाविद्यालयों में आनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान 15 सितंबर तक करना होगा।

Related Articles

Back to top button