ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

नगर निगम में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार से ठगे 3 लाख, आरोपित शिक्षक पर 3 साल बाद FIR

मुरैना। मुरैना नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर कोई भी किसी से रुपये ठग लेता है। एक के बाद एक ऐसे मामले प्रकाश में आ रहे हैं। ताजा मामला सबलगढ़ का है। सरकारी स्कूल के शिक्षक ने बेरोजगार युवक को नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उससे तीन लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर शिक्षक पर सबलगढ़ थाने में एफआइआर दर्ज हुई है। एफआइआर को दर्ज करवाने के लिए पीड़ित को तीन साल तक सबलगढ़ थाने से लेकर भोपाल में सीएम हाउस तक के चक्कर काटने पड़े।

गैपरा प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक दिनेश रावत पुत्र कलुआराम रावत सालों से सबलगढ़ में दीवान पैलेसे के सामने किराए के मकान में रह रहा है। शिक्षक दिनेश रावत ने पड़ोस में ही रहने वाले सतेंद्र पुत्र रघुनंदन शर्मा को अपने प्रभावभरी बातों में फंसा लिया। पढ़े-लिखे बेरोजगार सतेंद्र शर्मा को मुरैना नगर निगम में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। शिक्षक दिनेश ने खुद की पहुंच नगर निगम के बड़े अफसरों तक बताई।

शिक्षक की बातों में आकर सतेंद्र ने बड़े भाई बिंदु शर्मा से तीन लाख रुपये उधार लेकर 10 नवंबर 2019 को शिक्षक दिनेश रावत को दे दिए। उसके बाद न तो सतेंद्र की नौकरी लगी, ना हीं शिक्षक ने रुपये वापिस लौटाए। शिक्षक ने फर्जीवाड़ा करते हुए किसी सुमेर शाक्य के नाम का चेक भी सतेंद्र को दिया, लेकिन वह बाउंस हो गया। सतेंद्र की शिकायत पर शिक्षक दिनेश रावत पर धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।

रिकार्डिंग वाली पेन ड्राइव थाने से गायब

साल 2020 से सतेंद्र थाने से लेकर मुख्यमंत्री तक को आवेदन देकर शिकायत कर चुका था, लेकिन एफआइआर नहीं हुई। सबलगढ़ एसडीओपी तक अपनी जांच में शिक्षक को धोखाधड़ी का दोषी बता चुके हैं। मुख्यमंत्री आवास के अवर सचिव महेश तेजस्वी भी एफआइआर के लिए मुरैना पुलिस को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन सबलगढ़ थाने में शिक्षक पर केस दर्ज नहीं हुआ। हालत यह रहीकि आवेदन के साथ सतेंद्र शर्मा ने एक पेनड्राइव भी जांच कर रहे एएसआइ राजेंद्र विमल को दी, जिसे थाने से गायब कर दिया। इस पेनड्राइव में शिक्षक द्वारा रुपये लेने व रुपये लौटाने की बातचीत की 27 रिकार्डिंग थीं।

मुझ पर करवाया फर्जी केस

रुपये मैंने नहीं लिए, बल्कि विजयपुर के आरोदा गांव के सुमेर शाक्य ने लिए हैं। यह बस कुछ बेरई गांव का बिंदु शर्मा करवा रहा है, उसने मुझ पर फर्जी केस करवाया है। मेरा एक भाई काेरोना में मर गया, अब मुझे मार देंगें, इससे ज्यादा क्या होगा? धोखाधड़ी की एफआइआर मुझ पर हो गई है, अब मुझे फांसी चढ़वा दें।

दिनेश रावत, आरोपित शिक्षक

मैंने वापस कर दी होगी पेनड्राइव

सतेंद्र शर्मा ने आवेदन व पेनड्राइव दी थी। मैंने पेनड्राइव उन्हें ही वापिस कर दी होगी। मेरे पास वह नहीं है और मैं पेनड्राइव को रखकर करता भी क्या? यह पेनड्राइव आवेदन के पास ही होगी।

राजेंद्र विमल, एएसआइ, सबलगढ़ थाना

Related Articles

Back to top button