ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जिला अस्पताल के डायलिसिस केंद्र में भर्ती 4 मरीजों के आयुष्मान कार्ड अचानक बंद

पन्ना: पन्ना जिले में सरकारी योजनाओं के साथ खिलवाड़ करना कोई नई बात नहीं है। फिर चाहे वह केंद्र सरकार महत्वाकांक्षी आयुष्मान कार्ड योजना क्यों न हो। जी हां, जिले में अधिकतर आयुष्मान कार्ड बंद हो गए हैं। जिसकी वजह अब मरीजों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है क्योंकि कार्ड का नंबर डालने पर डिएक्टिवेट बताए जा रहे। हालांकि, इस मामले में पन्ना कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने वाली एजेंसी सीएससी के जिला कार्डिनेटर से जवाब मांगा है।जानकारी के अनुसार पन्ना जिले में जिला अस्पताल सहित 550 से ज्यादा सीएससी केंद्रों से आयुष्मान कार्ड पन्ना जिले में बनवाए जा रहे हैं। लेकिन, इन केंद्रों से बनाए गए आयुष्मान कार्ड में लापरवाही जब उजागर हुई है। तब पन्ना जिला अस्पताल के डायलिसिस केंद्र में भर्ती चार मरीजों के आयुष्मान अचानक बंद हो गए।बताया जा रहा है कि पहले इन कार्डो से हितग्राहियों ने लाभ लिया है और अब आयुष्मान कार्ड इनवैलिड हो जाने के कारण लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे मरीजों को डायलिसिस करवाने के पैसे देने पड़ रहे हैं। वही इसी प्रकार अधिकतर मरीजों को सिटी स्कैन, एक्स-रे में मिलने वाली छूट का भी लाभ नहीं मिल रहा है।मामले में पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि जिले में 3 लाख आयुष्मान कार्ड जन समस्या शिविर के माध्यम से बनवाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें जिले में 50% आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं, पुराने आयुष्मान कार्ड बंद होने के सवाल पर पन्ना कलेक्टर ने कहा कि सीएससी के जिला काॅडिनेटर से आयुष्मान कार्ड बंद होने वाले मामले में जवाब मांगा है।

Related Articles

Back to top button