ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

पैपराजी पर अचानक भड़क उठीं सारा अली खान, ट्रोलर्स के निशाने पर आई एक्ट्रेस

बाॅलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने आज इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बना ली है। अपने चुलबुले और खुशमिजाज अंदाज के कारण सारा अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसके कारण वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस वीडियो में सारा बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। पैपराजी के साथ अक्सर मस्ती करने वालीं सारा अचानक उन पर भड़क गई हैं। सोशल मीडिया पर सारा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

सारा ने किया पैपराजी पर गुस्सा

बता दें, हर बार सारा अली खान पैपराजी का सपोर्ट करते हुए, उनके साथ काफी अच्छा बिहेवियर करती हैं। उनके इस व्यवहार को लोगों ने काफी पसंद भी किया है। लेकिन बीती रात एक्ट्रेस अचानक पैपराजी पर भड़क उठीं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान एक मूवी के लिए थिएटर पहुंचीं हैं। इस दौरान उनके साथ कई सारे पैपराजी भी उन्हें फॉलो करते हैं। काफी समय बाद सारा उन पर नाराज होती दिख रही हैं। एक्ट्रेस उनसे कहती हैं, सर प्लीज अब इसे बंद कर दें, बहुत हो गया और अब जाएं यहां से।

लोगों ने किए तरह-तरह के कमेंट

इतना कहने के बाद सारा वहां से चल देती हैं। यह पहली बार होगा, जब सारा ने पैपराजी के साथ ऐसा व्यवहार किया है। उनके ये तेवर देख लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आई थीं। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ सारा की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म हिट साबित हुई। वहीं, अब सारा जल्द ही मेट्रो इन दिनों, मर्डर मुबारक और ऐ वतन मेरे वतन जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button