ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

600 नपा कर्मियों की हड़ताल का असर, सूने रहे दफ्तर, कामकाज ठप

बालाघाट। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बालाघाट का नजारा ‘लाॅकडाउन’ के सन्नाटे की याद दिला रहा था। वर्षाें से अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज उठा रहे लगभग 600 से अधिक कर्मचारियों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। नपा के मुख्य द्वार के सामने पंडाल लगाकर राजस्व, स्वास्थ्य, जलप्रदाय, आवास, योजना आदि शाखाओं के दैनिक वेतन भोगी, नियमित और विनियमित कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले धरने पर बैठ गए

हड़ताल के कारण नपा की शाखाओं में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। जहां कार्यालयीन समय शुरू होते ही लोगों की भीड़ रहती थी, वो दफ्तर शुक्रवार को सूने रहे। पीएम आवास, जलप्रदाय, आडिट जैसी शाखाओं में एक-दो नियमित कर्मचारी ही नजर आए। सैकड़ों कर्मचारियों के एक साथ हड़ताल पर जाने से शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई। जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े रहे। इतना ही नहीं, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर कर (टैक्स) जमा करने वालों, योजनाओं का लाभ लेने वालों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के बाद भी भोपाल में ही हैं नपाध्यक्ष

अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच कर्मचारियों और नेता प्रतिपक्ष ने नपाध्यक्ष पर अनदेखी का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष व पार्षद योगराज लिल्हारे ने बताया नपाध्यक्ष भारती ठाकुर को 18 अगस्त को ही कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की सूचना थी, लेकिन वह भोपाल में हैं। मांगों को लेकर कर्मचारियाें से उनकी बातचीत भी नहीं हुई है। कर्मचारियों की मांगों को लेकर बातचीत से हल निकाला जा सकता है, लेकिन इस ओर नपाध्यक्ष द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, विधायक गौरीशंकर बिसेन के कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है, इसलिए बिसेन को बधाई देने तथा उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने भाजपा के कई पार्षद इन दिनों भोपाल में हैं। वहीं, अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं, जिससे नगर पालिका का कामकाज ठप पड़ा है।

नियमित कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

शुक्रवार से शुरू हुई हड़ताल में बड़ी संख्या में दैवेभो कर्मी हैं। उनके समर्थन में कई शाखाओं के नियमित कर्मचारी भी हड़ताल पर बैठे हैं। इसे लेकर नगर पालिका प्रबंधन खासा नाराज है। आने वाले दिनों में नियमित कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। नगर पालिका सीएमओ निशांत श्रीवास्तव का कहना है कि नियमित कर्मचारियों को शासन के सारे लाभ मिल रहे हैं। बावजूद इसके वह समर्थन के नाम पर काम पर नहीं आए हैं। ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नपा में हड़ताल के मुख्य बिंदु

  • – पहले दिन शहरभर में जलापूर्ति प्रभावित नहीं हुई, लेकिन आज इसकी संभावना है।
  • – नपा के 424 सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं, लेकिन शहर में सफाई कार्य बंद रहा।
  • – सफाई कार्य के लिए नपा ने स्वास्थ्य शाखा में 25 कर्मचारियों को संविदा पर रखा है।
  • – सीएमओ का दावा- स्वास्थ्य शाखा काे छोड़ अन्य शाखाओं की हड़ताल सांकेतिक, कल सभी काम पर लौटेंगे।

इनका कहना है…

दैवेभो कर्मचारी वेतन व विनियमित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, विनियमित कर्मी स्थाई कर्मी का दर्जा देने के साथ शासन के लाभ की मांग कर रहे हैं। शासन के निर्देश आने पर ही उनकी मांगों को पूरा किया जा सकेगा। उनकी मांग नगर पालिका अपने स्तर पर पूरी नहीं कर सकती। ये शासन स्तर का मामला है। सफाई व्यवस्था के लिए 25 कर्मियों की व्यवस्था की गई है।-निशांत श्रीवास्तव, सीएमओ, नपा बालाघाट

Related Articles

Back to top button