ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राहुल गांधी अमेठी से सांसद रहते थे, माता जी की सरकार थी फिर भी कोई विकास नहीं हुआ: स्मृति

अमेठी : केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुये शुक्रवार को कहा कि अमेठी पर ज्यादातर समय कांग्रेस का शासन रहा मगर विकास के मामले में यह जिला फिसड्डी बना रहा।

ईरानी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहां एक सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन एंड डेगोनॉस्टिक सेंटर के उद्घाटन करने के बाद कहा कि आज इन सुविधाओं के लिए लोगों को लखनऊ नहीं जाना पड़ता है। अब बहुत सारी जांच अमेठी में हो जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। अमेठी में आम लोगों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा ‘‘ एक वक्त था जब लोग यहां से राजनीतिक उड़ान भरते थे । आज उड़ान भरने वाली कंपनी अमेठी में जमीन पर जाकर काम कर रही है।   राहुल गांधी यहां से सांसद रहते थे उनकी माता जी की सरकार रहती थी। फिर भी अमेठी के लोगों को कोई सुविधा नहीं मिलती थी। आजादी के इतने दिनों तक कांग्रेस की सरकार रही फिर भी अमेठी वालों को उसका लाभ नहीं मिला।”

समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार रहती थी तो कांग्रेस उनके सहयोग में रहती थी। उसके बावजूद भी अमेठी के लोगों को मेडिकल कॉलेज बायपास ओवर ब्रिज जैसी सुविधाएं नसीब नहीं हुई।

जगदीशपुर सीएचसी में सीटी स्कैन एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आयुष्मान काडर् का भी वितरण कराया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम लोग अपने शिकायती पत्र लेकर स्मृति ईरानी से समस्याओं के निराकरण की मांग किया जिस पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए वहां पर मौजूद अधिकारियों को समस्या के निराकरण करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button