ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी चयन के लिए एक-एक जिलाध्यक्ष से रायशुमारी करेंगे रणदीप सुरजेवाला

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा 39 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस भी 10 से 15 सितंबर के बीच लगभग सौ उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में है।

संभावित उम्मीदवारों के नामों पर अलग-अलग रायशुमारी

इस संबंध में जिला और प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा के लिए पार्टी महासचिव प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और प्रत्याशी चयन के लिए बनी छानबीन समिति के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह दो सितंबर को भोपाल आ रहे हैं। वह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों से संभावित उम्मीदवारों के नामों पर अलग-अलग रायशुमारी करेंगे। चुनाव की तैयारियां और रणनीति के संबंध में उन्हें संबोधित भी करेंगे। इसी माह जेपी अग्रवाल की जगह प्रदेश प्रभारी बनने के बाद सुरजेवाला का यह पहला दौरा होगा।

उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित करने को कहा

उनके आने के पहले चुनाव समिति के सदस्यों को भी उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित करने के लिए कहा गया है, जिन्हें सुरजेवाला के सामने रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला अध्यक्ष व प्रभारी अलग से सुरजेवाला से बात कर नाम रख सकते हैं। दोनों पदाधिकारी चार दिन प्रदेश में रहेंगे। यहां संभावित नामों की सूची तैयार करने के बाद अंतिम निर्णय दिल्ली में होगा।

सर्वे ही होगा प्रत्याशी चयन का आधार

उधर, चुनाव समिति की रविवार को हुई पहली बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने यह साफ कर दिया है कि प्रत्याशी का चयन सर्वे के आधार पर ही होगा। सर्वे को आधार बनाने से चयन को लेकर पार्टी के भीतर विवाद की संभावना भी कम रहेगी।

चल रहे हैं तीन सर्वे

सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में तीन सर्वे चल रहे हैं। इसमें एक कमल नाथ करा रहे हैं, जबकि दो पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से हो रहे हैं। इसके पहले भी सर्वे कराए गए हैं। इसमें स्थानीय स्तर पर दावेदारों की स्थिति जातिगत समीकरण सहित अन्य पहलुओं की जानकारी एकत्र की गई है। बूथ, सेक्टर और मंडलम समितियों से भी फीडबैक लिया जा रहा है ताकि प्रत्याशी चयन के बाद समस्या न आए।

Related Articles

Back to top button