ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बैंक ने वापस लिया सनी देओल के बंगले की नीलामी का नोटिस जानिए इसकी वजह

बैंक ऑफ बड़ौदा ने जाने-माने एक्टर सनी देओल के घर की नीलामी का नोटिस वापस ले लिया है। इसे जारी करने से लेकर इसकी वापसी पर भी तमाम कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन बैंक ने सोमवार को एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। तकनीकी कारणों से नीलामी की नोटिस वापस लेने पर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा होने के बाद बैंक ने एक ताजा बयान जारी किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ताजा बयान में कहा है कि एक्टर सनी देओल ने मुंबई के जुहू में स्थित अपने बंगले से संबंधित बकाया राशि चुकाने की पेशकश की है। इस आधार पर उनको दिया नोटिस वापस लिया गया है।

जानिए पूरा मामला

रविवार को अखबार में जारी किए विज्ञापन के अनुसार, सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 56 करोड़ का लोन लिया था, जिसे वह नहीं चुका पाए। इस वजह से बैंक ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित उनके विला, ‘सनी विला’ की नीलामी का नोटिस जारी कर दिया। इसके कुछ ही घंटों के बाद बैंक ने तकनीकी कारण बताते हुए नोटिस वापस ले लिया। कांग्रेस ने इस पर कई तरह के सवाल उठाए गए थे। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

बैंक ने बताई वजह

बैंक ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि कर्ज लेने वाले (सनी देओल) ने 20 अगस्त को जारी नीलामी नोटिस के अनुसार बकाया राशि का निपटान करने के लिए बैंक से संपर्क किया। उधारकर्ता/गारंटर नीलामी से पहले कभी भी बकाया राशि/लागत/शुल्क और व्यय का भुगतान करने के हकदार हैं। बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि अन्य मामलों में भी अपनाई जाने वाली सामान्य प्रथा के अनुसार नीलामी का नोटिस वापस ले लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल ने भी इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि हम इस मुद्दे को सुलझाने के प्रयास में हैं और जल्द ही यह मामला सुलझ जाएगा।

Related Articles

Back to top button