ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कुएं में नहाते समय साथी को डूबता देखा तो दूसरे बच्चे ने लगा दी छलांग दोनों की मौत

सिवनी। जिले के धूमा थाना क्षेत्र के पुनवाराकला गांव में बुधवार सुबह खेलते-खेलते खेत के कुएं में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीसरे बालक ने कुएं में डूबे बच्चों की जानकारी स्वजनों व ग्रामीणों को दी।

ग्रामीणों ने बच्चों को कुएं से बाहर निकाला और धूमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डाक्टर ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा कार्रवाई कर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतकों के शव स्वजनों को सौंप दिए हैं। धूमा पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

परिवार में गमगीन माहौल

पुलिस ने बताया कि मृतकों में रामजी पुत्र सूरज मरकाम (12) कक्षा सातवीं में पढ़ता था। दुर्गेश पुत्र निरंजन यादव (11) कक्षा छठवीं में पढ़ रहा था। बच्चों की मौत से परिवार व स्वजनाें में गमगीन माहौल है।

एक को बचाने के प्रयास में दूसरा डूबा

जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर पुनवाराकला गांव में दर्दनाक घटना से क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है। धूमा थाना प्रभारी आशीष जैतवार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे बजे स्कूल जाने से पहले तीन बच्चे खेलते-खेलते सड़क किनारे खेत के एक कुएं के पास पहुंच गए। बिना मुंडेर के कच्चे कुएं में तीनों बच्चे नहा रहे थे। इसी दरम्यान एक बच्चा कुएं में डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में दूसरे बच्चे ने भी कुएं में छलांग लगा। दोनों को डूबता देख, वहां मौजूद तीसरा बालक दौड़ता भागता स्वजनों व ग्रामीणों के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button