ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गौहर महल में सजा सावन शिल्प मेला जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। बुधवार 23 अगस्त को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

चित्र प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार यशवंत धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 40वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी अगस्त माह के अंत तक रहेगी। आप सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक यह प्रदर्शनी देख सकते हैं।
माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत अगस्त के प्रादर्श के रूप में ग्राम उप्पुण्दा, जिला- उडुपी, कर्नाटक के लोक समुदाय से संकलित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति ‘चिराटे’ को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। मानव संग्रहालय में आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।
सावन शिल्प मेला – गौहर महल में इन दिनों सावन शिल्प मेला चल रहा है। यहां से आप कई तरह के हाथ से निर्मित शिल्प एवं साड़ियां आदि खरीद सकते हैं। 28 अगस्त तक यह मेला चलेगा।

पुस्तक लोकार्पण – दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय में न्यू भूमिका साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा आज शाम कहानी संग्रह ‘समीकरण अपने-अपने’ का लोकार्पण किया जा रहा है। इस कहानी संग्रह को वरिष्ठ कथाकार डा. अनीता सिंह चौहान ने लिखा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मप्र साहित्य अकादमी के निदेशक डा. विकास दवे एवं विशिष्ट अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विवि के कुलपति प्रो. खेम सिंह डहेरिया होंगे। कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में दर्शकों के लिए प्रवेश निश्शुल्क रहेगा।

हिंडोला उत्सव – पुराने शहर के लखेरापुरा स्थित श्रीजी मंदिर में हिंडोला उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें प्रभु श्रीनाथजी हरी-हरी डालियों से बने झूले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। समय – शाम साढ़े छह बजे।

Related Articles

Back to top button