ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के लगातार हार वाले मतदान केंद्रों पर सेवादल कार्यकर्ता होंगे तैनात

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल लगातार हारने वाले मतदान केंद्रों पर दस-दस कार्यकर्ता तैनात करेगा। 30 से 35 मतदान केंद्रों पर एक प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों का एक दिवसीय सम्मेलन 24 अगस्त को भोपाल में होगा।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सफलता के लिए सेवादल का पदाधिकारी और प्रतिनिधियों की भूमिका सुनिश्चित करना है। अभी ब्लाक स्तर पर सेवादल की इकाई गठित कर ली गई है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में जाने वाले ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वापस लौटे हैं। ब्लाक अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारियों को जिन मतदान केंद्रों पर कांग्रेस निरंतर हार रही है, वहां 30 से 35 बूथ पर बूथ प्रभारी और 10-10 कार्यकर्ता नियुक्ति के लिए कहा है।

जो बूथ प्रभारी हारे हुए बूथ पर कांग्रेस को जीत दिलवाएंगे, उन्हें सेवादल योद्धा के रूप में सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button