ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सद्भावना वाहन रैली में भिड़े आरिफ मसूद व साजिद अली के समर्थक

भोपाल। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता सैय्यद साजिद अली ने सोमवार को राजधानी में सद्भावना वाहन रैली निकाली। सांई बाबा बोर्ड चौराहे से वाहन रैली शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में साजिद अली के समर्थक शामिल हुए। जब रैली 10 नंबर चौराहे पर पहुंची तो भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद व साजिद अली के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। विवाद मसूद के बैनर को लेकर हुआ। आरिफ मसूद के समर्थकों का कहना था कि साजिद अली समर्थकों ने विधायक मसूद का बैनर निकाल दिया। वहीं साजिद अली के समर्थकों ने कहा कि मसूद के समर्थक वाहन रैली में व्यवाधान डाल रहे थे। बैनर लेकर मसूद के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। इस बात को लेकर दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच पहले कहासुनी हुई और नौबत हाथापाई तक हो गई। बीच-बचाव के बाद समर्थक माने। दरअसल शहर की मध्य विधानसभा क्षेत्र में साजिद अली भी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस को अपनी ताकत दिखाने के लिए सद्भावना रैली निकाली गई थी। साजिद अली ने बताया कि हमारी भीड़ देकर विधायक मसूद के समर्थकों ने खलल डालनी चाहिए। बीच-बचाव करने पर मामला शांत हो गया।

Related Articles

Back to top button