ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बड़गोंदा नर्सरी में अब भी बाघ का मूवमेंट कर्मचारी से हुआ आमना-सामना

महू। महू तहसील में बाघ का मूवमेंट अब भी जारी है। बारिश के बाद जंगल घना होने के कारण अब बाघ बाहरी क्षेत्र में नजर नहीं आ रहा है, लेकिन बड़गोंदा नर्सरी में अब भी बाघ का मूवमेंट बना हुआ है। पिछले सात दिनों में बड़गोंदा नर्सरी में दो बार बाघ नजर आया है। बाघ के पग चिह्न और विस्टा भी मिली है। बड़गोंदा नर्सरी में काम करने वाले कर्मचारियों का भी बाघ से आमना-सामना हो चुका है। संभावाना जताई जा रही है कि बाघ ने अपना बसेरा बड़गोंदा क्षेत्र में ही कहीं बनाया है।

महू तहसील में बाघ के मूवमेंट को पूरे 105 दिन हो गए हैं। इन दिनों में बाघ के कई फोटो-वीडियो बहुप्रसारित हुए तो कई बार बाघ ने अपने होने के प्रमाण पग चिह्नों से दिए, इससे यह स्पष्ट हुआ कि बाघ महू और मानपुर क्षेत्र के जंगलों में विचरण कर रहा है।

बाघ सबसे पहले सात मई को आर्मी वार कालेज परिसर के कैमरे में नजर आया था। उसके बाद अंतिम बार 10 जुलाई को आखिरी बार बड़गोंदा नर्सरी के पास नखेरी नदी में बालाजी मंदिर के पीछे विचरण करते हुए वीडियो आया था।

कर्मचारी से बाघ का हो गया था आमना-सामना

15 अगस्त को बाघ के 100 दिन पूरे हुए। इसी दिन बाघ का फिर से बड़गोंदा नर्सरी में काम करने वाले एक कर्मचारी विजय से आमना-सामना हो गया। विजय नर्सरी में बने तालाब की ओर जा रहा था। इसी दौरान जाने वाली पगडंडीनुमा मार्ग के किनारे वह बैठा हुआ था। विजय उसे देखकर घबरा गया और जोर से चिल्लाया, इससे बाघ खड़ा होकर दूसरी ओर जाने लगा। विजय भी डर के कारण विपरीत दिशा में भागा, जहां बाघ बैठा था, वहां बाघ के स्पष्ट पग चिह्न भी मिले हैं। उसी मार्ग पर बाघ की विस्टा भी मिली है।

Related Articles

Back to top button