ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

कोलकाता में ‘लॉर्ड्स बालकनी’ में पहुंचकर सौरव गांगुली ने लहराया तिरंगा

बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से खास रिश्ता है। 2002 में उनकी कप्तानी में जब टीम इंडिया ने नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती थी तब गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी टी-शर्ट उतार दी थी। उन्होंने सिर्फ टी-शर्ट उतारी ही नहीं थी, बल्कि उसे काफी देर तक लहराया भी था। कोलकाता में दुर्गा पूजा की धूम के बीच एक पंडाल ऐसा भी बना है जो लॉर्ड्स की बालकनी जैसा है।कोलकाता में हर साल अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाए जाते हैं। इस बार एक पंडाल लॉर्ड्स की बालकनी की थीम पर बनाया गया है। इसका उद्घाटन सौरव गांगुली ने किया।गांगुली ने वहां पहुंचकर तिरंगा लहराया और प्रशंसकों से मुलाकात भी की। इस पंडाल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इंस पंडाल का निर्माण मिताली संघ कम्युनिटी ने करवाया है। गांगुली ने वहां पूजा भी की।

Related Articles

Back to top button