ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

पहले चाकू मारकर कर दी लड़की की हत्या, फिर की आत्महत्या कोशिश

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार को एक लड़की की चाकू मारकर हत्या करने वाले 20 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पर खुद की जान लेने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने जानकारी दी कि कल्याण के तीसगांव इलाके में रहने वाली जब 12 वर्षीय लड़की ने आरोपी आदित्य कांबले के साथ रिलेशनशिप में आने से मना कर दिया तो लड़के ने लड़की पर उसकी मां की उपस्थिति में बार-बार चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। चाकू के वार से घायल लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि लड़की पर हमला करने के बाद कांबले ने खुद की जान लेने के लिए कीटाणुनाशक फिनाइल पी लिया। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी ने कहा कि कांबले पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। शुरुआत में उनके खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पीड़िता के पड़ोसियों के मुताबिक, बुधवार शाम को कांबले उस इमारत में इंतजार कर रहे थे जहां लड़की ट्यूशन क्लास से लौटने का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने कहा, जब लड़की और उसकी मां इमारत में पहुंचे, तो कांबले ने उसकी मां को धक्का दिया और नाबालिग पर चाकू से बार-बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

Related Articles

Back to top button