ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

फैशन के विद्यार्थियों को मिली नई डिजाइन लैब की सौगात

भोपाल। भौंरी स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल भी बीते साल ही नए कैंपस में शिफ्ट हुआ है। यहां के विद्यार्थियों को अब नई डिजाइन लैब की सौगात मिली है। ग्रीन बिल्डिंग इनडेक्स पर यह बिल्डिंग पूरी तरह सटीक बैठती है। यह संस्थान की देशभर की अनोखी बिल्डिंग में गिनी जाती है। इससे लैब की मदद से विद्यार्थियों को नई डिजाइन बनाने में मदद मिल सकेगी। इस बिल्डिंग की काफी चर्चा है और सभी सराहना कर रहे है।

चार कक्षाएं और छह स्टूडियो

नए कैंपस में चार कक्षाएं संचालित होते हैं। जिसमें फैशन के स्टूडियो में विद्यार्थियों को फैशन की बारीकियों से अवगत कराया जाता है। वहीं यहां रंगाई और छपाई की लैब भी स्थापित की गई है। जिसमें 3डी प्रिंटर, लेजर कटिंग मशीन लगाई गई हैं। वहीं मटेरियल विंग में 300 परिधान, कपड़े के नमूने, हस्तशिल्प और सहायक उपकरण को रखने की व्यवस्था है।

आईटी लैब में मिलेंगे डिजिटल टैबलेट

इस संस्थान में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्विटी के साथ नए ग्राफिक्स साफ्टवेयर को स्टाल किया गया है। जिसमें कम्प्यूटरीकृत कढ़ाई मशीन के अलावा डिजिटल टैबलेट और साफ्ट बाडी ड्रेस फार्म के साथ लैस आईटी लैब की सुविधा भी मिलने लगी है। इससे छात्रों को लाभ म‍िल रहे है।

Related Articles

Back to top button