ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बड़वानी में लव जिहाद पर हंगामा हिंदू संगठनों ने रुकवाया निकाह

बड़वानी। शहर में पाला बाजार क्षेत्र के समीप एक मकान में कथित रूप से मतातंरण की सूचना पर हिंदू संगठन के लोग मकान के बाहर जमा हो गए। यहां पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हंगामा किया। मकान के भीतर एक हिंदू लड़की का निकाह होने वाला था जिसे रुकवाया गया। वहीं युवक-युवती को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

युवती के मतांतरण पर हंगामा

इंटरनेट मीडिया पर इसकी जानकारी प्रसारित होने के बाद उक्त क्षेत्र के आसपास की दुकानें बंद हो गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के अनुसार पुलिसबल के मौके पर तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रित है। एक युवती के कथित मतांतरण को लेकर नारेबाजी व हंगामा हुआ। युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विविध धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

देर रात तक थाने के बाहर धरना

दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है जहां पर बयान लिए जा रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है और पूर्ण शांति बहाल है। पुलिस की विवेचना जारी है। ज्ञात रहे कि देर रात तक थाने के बाहर धरना दे रहे लोगों को पुलिस अधीक्षक ने समझाइश दी। युवक पर कार्रवाई के बाद हिंदू संगठन के लोग लौट गए। वहीं दूसरे दिन शनिवार को भी उक्त मामले को लेकर शहर में गहमागहमी का माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button