ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, UP में बैठकर रची गई थी साजिश, सामने आईं कई तस्वीरें

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना को अंजाम देने की पूरी साजिश यूपी में बैठकर गैंगस्टरों द्वारा की गई थी। कई तस्वीरें अब सामने आईं हैं, जिसमें हत्याकांड में शामिल गुनहगार हथयारों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। ये भी जानकारी सामने आई है कि अयोध्या में एक बदमाश के फार्महाउस पर ये शूटर रुके थे। यहां से ही उनको ट्रेनिंग दी गई थी।

सामने आई तस्वीरों के जरिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग  के यूपी कनेक्शन का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। तस्वीरों में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की प्लानिंग करने वाला और हाल ही में अजरबैजांन से डिपोर्ट हुआ सचिन थापन भी नजर आ रहा है। साथ ही बिश्नोई गैंग के तमाम शूटर हैं, शूटर जिनमें से कई ने सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाईं थीं।

गृहमंत्री ने संसद में दिया था बयान

गौर हो कि संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिस सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड  में शामिल रहे शूटर सचिन थापन के अजरबैजान में पकड़े जाने पर बयान दिया था। उसी सचिन थापन ने कैसे यूपी में रहकर गहरी साजिश रची थी, इसी पर ये खुलासा हुआ है। बिश्नोई गैंग को यूपी में ही एक बड़े हत्याकांड को अंजाम देने की सुपारी मिली थी। सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को उत्तर प्रदेश में किसी बड़े सफेदपोश को टारगेट करने के लिए कहा गया था, लेकिन वो घटना को अंजाम नहीं दे सके थे।

विदेशी हथियार से रची गई थी साजिश

गैंगस्टर ऑटोमेटिक और विदेशी हथियारों के साथ तस्वीरों में नजर आ रहे हैं, जिसमें ज्यादातर पिस्टल पाकिस्तान से लाई गई थीं। हथियारों के साथ तस्वीर में मौजूद है लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर सचिन भिवानी, कपिल पंडित भी हैं। यह भी खबर सामने आई है कि यूपी के अयोध्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को लोकल बदमाशों से बड़ी मदद मिली थी। उनको डर था कि अगर पंजाब में रुकेंगे तो उनकी साजिश लीक हो सकती है। इसलिए अयोध्या में एक लोकल लीडर विकास सिंह के फार्म हाउस पर कई दिनों तक रुके थे। यहां ही हथियारों ने फायरिंग करने की प्रैक्टिस भी की थी।

Related Articles

Back to top button