ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बैरागढ़ में बाजार को जोड़ने वाले चार मार्गों पर अंडरपास की जरूरत बढ़ते ट्रैफिक से पैदल सड़क पार करना मुश्किल

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के कपड़ा, बर्तन और सराफा बाजार को जोड़ने वाले चार मार्गों पर लंबे समय से अंडरपास बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। इन मार्गों से मेन रोड तक आने में नागरिकों को परेशानी हो रही है। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए नगर निगम की पिछली परिषद ने अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका।

चंचल रोड पर यह है हाल

नगर निगम ने सर्वे कर चंचल रोड पर सब-वे बनाने का प्रस्ताव बनाया था। सर्वे भी हो गया। स्थानीय पार्षदों ने भी इस योजना को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी। चंचल रोड और शिव मंदिर गोल चक्रा के बीच का हिस्सा खाली छोड़ा गया था, पर काम शुरू नहीं हो सका। पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने भी अंडरपास बनाने का एलान किया था, लेकिन इस पर भी अमल नहीं हुआ। अंडरपास बनने से पैदल गुजरने वाले लोग सड़क के ऊपर तक आए बिना अंदर से ही दूसरे छोर पर पहुंच सकते हैं। कपड़ा व्यापारी संघ के कार्यसमिति सदस्य दिलीप ज्ञानचंदानी कहते हैं कि नगर निगम को नए सिरे से सर्वे कर समस्या का हल निकालना चाहिए। अंडरपास बनाने की बात सर्वे में ही सामने आ जाएगी।

इन स्थानों को भी जोड़ सकता है अंडरपास

सर्राफा बाजार से स्टेशन रोड के बीच भी अंडरपास बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। इस हिस्से में बीआरटीएस की डिजाइन में खामी है। स्टेशन रोड तरफ से बड़ी संख्या में वाहन निकलते हैं। बीआरटीएस लेन बंद होने से यहां अक्सर जाम लग जाता है। मैजिक वाहनों की धमाचौकड़ी से पैदल चलने वालों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास बनने से यह परेशानी खत्म हो सकती है।

हस्ताक्षर अभियान भी चला चुके

इसी तरह निरंकारी मंडल रोड, कालका चौक एवं बस स्टेंड चौराहे पर भी सबवे या अंडरपास बनाए जा सकते हैं। पार्षद अशोक मारण का कहना है कि व्यापारियों से चर्चा कर यह मामला नगर निगम परिषद की बैठक में उठाया जाएगा। मारण ने कुछ समय पहले बीआरटीएस लेन हटाकर मार्ग को व्यवस्थित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया था।

Related Articles

Back to top button