ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

सड़क के बीच चलती गाड़ी की छत पर स्टंट कर रहा था शख्स, पुलिस ने लगाया 26 हजार रुपये जुर्माना

नोएडा:  नोएडा की सड़कों पर कार की छत पर स्टंट करना एक युवक को उस समय महंगा पड़ा गया जब ट्रैफिक पुलिस ने 26 हज़ार रूपए का जुर्माना ठोक दिया। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है जिसका कार की छत पर लेटकर स्टंट करते हुए 19 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने कहा कि अपने साथ ही दूसरों की जान को खतरे में डालते हुए स्टंट किए जाने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और सोशल मीडिया के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है और यातायात पुलिस तथा संबंधित थाने को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार के मालिक के खिलाफ 26 हजार का चालान जारी किया है। वायरल हो रहे  20 सेकेंड की क्लिप में कार अन्य वाहनों को ओवरटेक करते हुए बाएं से दाएं घूमती हुई दिखाई दे रही है. कार की छत पर लेटे शख्स को देखकर राहगीर हैरान हैं.

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो सेक्टर-24 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है और वीडियो में कार का नंबर भी दिख रहा है। रात के समय इस घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाया था। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ यातायात और नोएडा पुलिस के अधिकारियों को टैग करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।

Related Articles

Back to top button