ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बैरसिया के देव बरखेड़ी धाम पहुंचे दिग्विजय सिंह 18 किलोमीटर लंबी पैदल परिक्रमा की

भोपाल। प्रदेश में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व नेताओं की सक्रियता और मैदानी दौरे बढ़ गए हैं। इसी सिलसिले में भोपाल जिला की बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सक्रियता नजर आई। वे ग्राम देव बरखेड़ी धाम पहुंचे। देव नारायण भगवान की आरती में शामिल हुए।

18 किमी नंगे पैर चले दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने भगवान देव नारायण व बाबा रामदेजी के तीर्थ क्षेत्र में 18 किलोमीटर लंबी नंगे पैर पैदल यात्रा की। पथरीले रास्ते पर नंगे पैर 76 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चलता देख मौजूद स्थानीय कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी हैरान रह गए। छह घंटे में 18 किलोमीटर पैदल चलने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिंह कांग्रेसियों से चलते-चलते क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर चर्चा करते रहे। कुछ कांग्रेसी नंगे पैर, तो कोई मोजे पहनकर सिंह के साथ चला।

अधिकमास में परिक्रमा का विशेष महत्व

बताया जाता है कि अधिकमास में इस तीर्थ क्षेत्र की परिक्रमा करने से पुण्य प्राप्त होता है। भगवान की कृपा बनी रहती है। इसी के चलते यहां पर अधिकमास में प्रदेश भर से लोग परिक्रमा करने पहुंचते हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री सिंह की धार्मिक यात्रा को आगामी मप्र विधानसभा चुनाव की जमीनी स्तर पर तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है

Related Articles

Back to top button