ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म केस में सजा काटकर आए आरोपी ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म पीड़िता रीवा रेफर आरोपित गिरफ्तार

सतना। दुष्कर्म मामले में जेल से सजा काटकर आए आरोपी ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार देर शाम की है। पीड़िता को गंभीर हालत में रीवा के मेडिकल कॉलेज के संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित शाम पांच बजे बच्ची को टॉफी देने का लालच देकर अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद वह बच्ची को बेहोशी के हालत में गोद में उठाकर ले जाता दिखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित और बच्ची को थाने ले आई। यहां बच्ची बेहोश हो गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई।

यहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पीड़ित बच्ची को लहूलुहान हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपनी दादी के साथ रहती है। ये भीख मांगकर अपना गुजारा करते हैं।

आरोपित का नाम राकेश वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी जीवन ज्योति कॉलोनी सतना बताया जा रहा है। वह हाल ही में दुष्कर्म के एक मामले में जेल से सजा काटकर बाहर आया है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

उक्त मामले में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । जबकि गंभीर हालत में पीड़िता को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है ।

आशुतोष गुप्ता पुलिस अधीक्षक सतना

Related Articles

Back to top button