इंदौर में देर रात सिविल इंजीनियर की हत्या फार्चुनर से जा रहे युवक को धार रोड पर चाकू मारे
इंदौर में बुधवार की देर रात एक सिविल इंजीनियर की हत्या की घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार फ़ॉर्चुनर से जा रहे इंजीनियर अतुल जैन को धार रोड पर चाकू मारे गए। आरोपी बाइक से जा रहे थे। गाड़ी के टकराने पर विवाद हुआ था। अतुल को अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना चंदन नगर क्षेत्र में शहर कांग्रेस अध्यक्ष की शराब की दुकान के बाहर घटित हुई। यहां एक कार सवार युवक की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अतुल जैन बताया गया है। वह कार में सवार था।
ऐसे हुई यह घटना
घटना के बारे में आरंभिक जानकारी यह है कि वाइन शाप से एक्टिवा सवार दो युवक शराब लेकर निकले थे। तभी रोड क्रास करने को लेकर इनके बीच कुछ विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा गया कि अचानक एक्टिवा सवार दोनो युवकों ने अतुल पर बुरी तरह से चाकू से हमला कर दिया।
इस हमले में युवक अतुल की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। इसके बाद हमला करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एक ही सप्ताह में दूसरी वारदात
मालूम हो कि इंदौर में एक ही सप्ताह में खुलेआम चाकूबाजी व हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले हाल ही में कनाडि़या क्षेत्र में कार सवार युवक की चाकुओं के वार से हत्या कर दी गई थी।




