ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

टमस नदी में पलटी नाव नाबालिग साला डूबा जीजा ने तैरकर बचाई जान

 रीवा। जिले के अतरैला थाना अंतर्गत भडरा गांव से गुजरने वाली टमस नदी में एक नाव पलट गई। हादसे में नाबालिग साला लापता हो गया है। वहीं जीजा ने तैरकर जान बचा ली है। बाहर निकलने के बाद जीजा ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अतरैला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ को स्टीमर बोट के साथ बुलाया गया है।

नाविक एक दर्जन अपनी-अपनी नावों के साथ नदी में उतरे

एसडीआरएफ टीम भडरा स्थित टमस नदी के घाट में पहुंची है। जहां एक तरफ होमगार्ड के गोताखोर नदी के किरानों में सर्चिंग कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ एसडीआरएफ का पांच सदस्यीय दल नदी में 5 किमी दूर तक तलाशी अभियान शुरू किए है। पर सफलता नहीं मिली है। डूबे किशोर को जल्द से जल्द खोजने के लिए स्थानीय नाविक एक दर्जन अपनी-अपनी नावों के साथ नदी में उतरे है।

नाव के अंदर पानी घुसने लगा, दोनों नाव से कूदेे, साले से तैरते नहीं बनता था

भडरा टमस नदी घाट की घटनाअतरैला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक खरे ने बताया कि बुधवार की सुबह 10 बजे जीजा संजय केवट पुत्र जगभान केवट 25 वर्ष निवासी सिंगरवार थाना चाकघाट अपने ससुराल से भडरा गांव पहुंचा। वह साला रामसेवक केवट पुत्र संग्राम केवट उम्र 14 वर्ष निवासी सांगे लूट थाना अतरैला के साथ डोगी (छोटी नाव) में सवार होकर जाने लगा। कहते हैं कि बीच धार में नाव के अंदर पानी घुसने लगा। तब दोनों नाव से कूद गए। साले से तैरते नहीं बनता था। ऐसे में वह डूब गया। जबकि जीजा बाल-बाल बच गया है।दूसरे जीजा के घर जा रहा था।

लड़की से बनी डोगी (नाव) के अंदर छेद है, यह बात दोनों नहीं जानते थे

हादसे में जिंदा बचे संजय केवट ने बताया कि वह अपने जीजा कौशल प्रसाद के घर गुदगुदा जा रहा था। टमस नदी के किनारे नाविक नहीं मिला। ऐसे में घाट के किनारे लड़की से बनी डोगी (नाव) दिखी। उसके अंदर छेद है, यह बात दोनों नहीं जानते थे। जैसे ही नाव में सवार होकर कुछ दूर गए। तब वह डूबकर पलट गई। जिससे साला लापता हो गया। वहीं जीजा बच गया है।

Related Articles

Back to top button