ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MP में पुलिस आरक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में पांच बार होगा आधार सत्यापन

भोपाल। मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका टालने के लिए उम्मीदवारों का पांच बार आधार सत्यापन किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि किसी उम्मीदवार की जगह कोई और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। हाल ही में कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पहली बार शारीरिक परीक्षा के भी अंक जोड़कर प्रावीण्य सूची बनाई जाएगी। विशेष सशत्र बल मिलाकर कर्मचारी चयन मंडल से आरक्षक के सात हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अक्टूबर के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षाएं होंगी।

निजी एजेंसी के सहयोग से पुलिस मुख्यालय यह परीक्षा लेगा। हर तरह की शारीरिक परीक्षा के लिए आधार सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा मे दौड़-कूद आदि के मूल्यांकन के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाएगा, जिससे माप बिल्कुल सही हो सके।

Related Articles

Back to top button