ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जबलपुर में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी के साथ दलाल भी पकड़ा गया

जबलपुर। जबलपुर की सिहोरा तहसील में पटवारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा। पटवारी के साथ उसका एक सहयोगी जिसे दलाल भी कहा जा रहा है उसे भी पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार सिहोरा तहसील में पदस्थ पटवारी देवीदीन पटेल और उसके सहयोगी शारदा पटेल रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। फौती नामांतरण के नाम पर पटवारी ने जितेंद्र सिंह पटेल निवासी ग्राम सिन्गोद से 20 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत की पहली किस्त दस हजार रुपये लेकर जितेंद्र सिंह पहुंचा। 10 हजार रुपये लेते पटवारी कार्यालय मझगवां से दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

फौती नामांतरण के लिए किया गया था आवेदन

इस मामले में लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि आवेदक जितेंद्र सिंह पटेल पिता हल्के राम पटेल उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम सिंगोद थाना पनागर ने बहन सीमा पटेल की शादी अरविंद पटेल निवासी जुनवानी तह सिहोरा से हुई थी। आवेदक के जीजा अरविंद पटेल की दिनांक 24 अप्रैल को कंरट लगने से मृत्यु हो गई। जिनका ग्राम जुनवानी में 1.23 हेक्टेयर कृषि भूमि है। जिसका फौती नामांतरण करने के हेतु आवेदक की बहन द्वारा दिनांक 31 जुलाई को लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था, लेकिन पटवारी इस कार्य को करने में लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।

दलाल ले रहा था रिश्वत की राशि

हल्का पटवारी देवीदीन पटेल द्वारा फैती नामांतरण कार्य करने के एवज में 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग हुई थी। इस संबंध में पीड़ित ने लोकायुक्त में शिकायत दी थी। शिकायत सत्यापन उपरांत आज 16 अगस्त लोकायुक्त ने ट्रेप की कार्रवाई की और सह आरोपित (दलाल) शारदा पटेल निवासी कचनारिया जो कि पटवारी देवीदीन पटेल के कहने पर रिश्वत राशि प्रथम किस्त दस हजार रुपये लेते पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश बेहरा, उपनिरीक्षक शिशिर पांडेय एवं चार सदस्यीय दल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button