ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आत्महत्या के लिए रेल की पटरी पर लेटा आरपीएफ चौकी में कम्प्यूटर-कुर्सी तोड़ी

बुरहानपुर/नेपानगर। बुधवार दोपहर बारह बजे के आसपास एक युवक ने नेपानगर रेलवे स्टेशन में करीब एक घंटे तक हंगामा किया। पहले वह आत्महत्या के इरादे से प्लेटफार्म नीचे कूद गया और रेल पटरियों के बीच लेट गया।

सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान पहुंचे और गेंग मैनों की मदद से उसे उठा कर आरपीएफ चौकी पहुंचाया। वहां कुछ देर तक शांत रहने के बाद युवक फिर आक्रोशित हो गया और उसे समझाने गए एक युवक का गला दबाने का प्रयास किया।

रेल सुरक्षा बल के जवानों ने किसी तरह युवक को छुड़ाया तो उसने आरपीएफ चौकी में रखा कम्प्यूटर, कुर्सी व टेबल आदि तोड़ दिया। बड़ी मुश्किल से जवानों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधे।

तब जाकर मामला शांत हो पाया। आरपीएफ चौकी प्रभारी लवकुश वर्मा ने बताया कि उत्पात मचाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही इसकी सूचना वरिष्ठ कार्यालय को दी गई है।

हंगामा मचाने वाले युवक के साथ आए एक अन्य युवक ने बताया कि वह बुरहानपुर के लालबाग क्षेत्र का रहने वाला है और कर्ज को लेकर काफी समय से परेशान चल रहा था। संभवत: इसी वजह से उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया है।

Related Articles

Back to top button