मध्यप्रदेश
इंदौर के पास भैरोकुंड में डूबे तीन युवक स्वतंत्रता दिवस पर गए थे पिकनिक मनाने
इंदौर। स्वतंत्रता दिवस पर पिकनिक मनाने गए इंदौर के तीन युवकों की शहर के पास गांव खुड़ैल के भैरोकुंड में डूबने से मौत हो गई। इस घटना का वीडियो बुधवार को तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवक डूबते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक इंदौर के चंदन नगर के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। रात तक सर्चिंग शुरू थी, लेकिन रात को बंद कर दी गई थी।




