ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बैंक के कैशियर ने किया 1.21 करोड़ रुपये का गबन शाखा प्रबंधक ने कराई FIR

रतलाम। आई़डीबीआई बैंक की किरण टाकिज रोड नाहरपुरा स्थित शाखा में कैशियर ने 1 करोड़ 21 लाख रुपये का गबन किया है। शाखा प्रबंधन ने कैशियर के खिलाफ माणकचौक थाना में एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपित कैशियर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बैंक के शाखा प्रबंधक किशोरकुमार तंवर ने पुलिस में रिपोर्ट की है कि बैंक में आरोपित सुरेश मीणा पुत्र बद्रीप्रसाद मीणा निवासी कलोरी (राजस्थान) हालमुकाम स्थानीय लक्ष्मणपुरा क्षेत्र 17 जनवरी 2022 से कैशियर पद पर पदस्थ है। उसका कार्य नकदी मिलान कर नकद राशि जमा करने का रहता है। बैंक में जमा कैश राशि का 10 अगस्त 2023 को मिलान किया, तो सिस्टम के अनुसार कुल नकदी राशि 1 करोड़ 46 लाख 39 हजार 664 रुपये होना चाहिए थी, लेकिन राशि मात्र 25 हजार 39 हजार 664 रुपये ही पाई गई।

इस प्रकार नकद राशि 1 करोड़ 21 लाख रुपये कम पाई गई। मिलान करने के बाद सुरेश मीणा से इस संबंध में पूछा। सुरेश मीणा ने बताया कि उसने अलग-अलग समय पर बैंक कैश काउंटर व सेफ डिपाजिट वाल्ट से राशि निकाली थी। इस प्रकार सुरेश मीणा ने कैशियर पद पर रहते हुए राशि निकालकर विश्वास का आपराधिक उल्लंघन किया है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने आरोपित सुरेश मीणा के खिलाफ भादंवि की धारा 409 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटैज आदि भी चेक करेगी। यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा आरोपित ने कब-कब कितनी राशि निकाली। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपित सुरेश मीणा की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button