ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आवक कम होने से चना तुवर मसूर और काबुली चने में तेजी

 इंदौर। नाफेड के टेंडर में जोरदार खरीदारी रहने से बिडिंग ऊंचे भावों पर पहुंच रही। महाराष्ट्र में नाफेड चना की नीलामी 5500 रुपये पर पहुंची। इससे चना की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा। इस वजह से चना में फिलहाल बिकवाल गायब हो गए हैं।

दरअसल, त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चने से बने उत्पाद बेसन, चना दाल की डिमांड अगले तीन महीने भरपूर रहने की संभावना है, जिसके चलते स्टाकिस्ट माल रोक रहे हैं। शनिवार को इंदौर में चना कांटा बढ़कर 5800-5850 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। चार कारोबारी दिवस में चना कांटा में करीब 400 रुपये क्विंटल की तेजी आ चुकी है। मंगलवार को चना 5450 रुपये बिका था। इसके समर्थन में चना दाल में भी लेवाली बढ़ने से चना दाल में करीब 200 रुपये की तेजी दर्ज की गई।

दूसरी ओर तुअर में लेवाली अच्छी रहने और आवक बेहद कमजोर होने के कारण भाव में तेजी रही। तुवर महाराष्ट्र सफेद 10200-10500, कर्नाटक तुअर 10400-10700, निमाड़ी तुअर 8700-10100 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। तुवर दाल में भी उपभोक्ता मांग का दबाव अच्छा रहने से 200 रुपये की तेजी रही। तुअर दाल 12100-12200, मीडियम 13000-13100, बेस्ट 13400-13500, ए. बेस्ट 14400-14600, व्हाइटरोज तुअर दाल 14900 रुपये पर पहुंच गई। मसूर की आवक बेहद कम होने से भाव में सुधार रहा। मसूर बढ़कर 5900-5950 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई।

दूसरी ओर काबुली चने में लोकल के साथ ही निर्यातकों की लेवाली जोरदार रहने और माल की शॉर्टेज होने के कारण एकतरफा तेजी का वातावरण बना हुआ है। शनिवार को कंटेनर में काबुली चना करीब 300 रुपये और उछल गया। कंटेनर में डॉलर चना (40/42) बढ़कर 16400, (42/44) 16200, (44/46) 16000, (58/60) 14900, (60/62) 14800, (62/64) 14700 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया।

दलहन के दाम – चना कांटा 5800-5850, विशाल 5500-5650, मसूर 5900-5950, तुवर महाराष्ट्र सफेद 10200-10500, कर्नाटक तुअर 10400-10700, निमाड़ी तुअर 8700-10100, मूंग नया 7800, बोल्ड मूंग 8000-8100, एवरेज 6800-7200, उड़द बेस्ट 7400-8500, मीडियम 5500-7000, गर्मी की उड़द 7800-8400, मीडियम 4500-5500, हल्की 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 7350-7450, मीडियम 7550-7650, बेस्ट 7750-7850, मसूर दाल 7200-7300, बेस्ट 7400-7500, मूंग दाल 9600-9700, बेस्ट 9800-9900, मूंग मोगर 10000-10100, बेस्ट 10200-10300, तुवर दाल 12100-12200, मीडियम 13000-13100, बेस्ट 13400-13500, ए. बेस्ट 14400-14600, व्हाइटरोज तुवर दाल 14900, उड़द दाल 9800-9900, बेस्ट 10000-10100, उड़द मोगर 10700-10800, बेस्ट 10900-11000 रुपये।

मंडी भाव गेहूं – मिल क्वालिटी 2500-2550, पूर्णा 2650-2700,लोकवन 2850-2900, मालवराज 2525-2550 और मक्का 2050-2075 रुपये क्विंटल।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Related Articles

Back to top button