ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मां ने कुएं में कूदकर की दी जान बिस्तर में मिली बेटे की लाश पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक मां- बेटे के मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मां ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं 10 वर्षीय बेटे की लाश कमरे में बिस्तर पर मिली। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

नगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त की रात नगरी के वार्ड क्रमांक 15 निवासी लता साहू 35 वर्ष की लाश घर के पास स्थित कुंआ में मिली। वहीं मृतका का बेटा हिमांशु साहू की लाश उसके घर में बिस्तर पर मिली है। घटना की जानकारी 12 अगस्त की सुबह जब वार्डवासियों को मिली, तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी वार्डवासियों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस शव को कुंए से बाहर निकाली। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई।

नगरी थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि महिला और बच्चे का शव कुएं में मिला है। प्रथम दृष्टि आत्महत्या लग रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद मामले की हकीकत और मौत का कारण भी पता चल पाएगा। पुलिस ने बताया कि मृतका का पति निरंजन साहू हैं, पेशे से ड्राइवर है। वह पिछले कुछ दिनों से अपनी बहन के उपचार कराने बाहर है। जबकि मृतका की बेटी अपने नाना-नानी के घर सिहावा पर है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। चर्चा यह भी है कि मृतक लता साहू ने अपने पुत्र हिमांशु साहू की पहली हत्या की और स्वयं कुंए में कूदकर आत्महत्या की है।

Related Articles

Back to top button