ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली के इंद्रपुरी में 11 साल के मासूम की हत्या बेड बॉक्स में मिला बच्चे का शव

 दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। घरवालों ने इस मामले में एक परिचित महिला पर शक जताया है। घटना के समय बच्चा घर में अकेला था और उसके माता-पिता ऑफिस में थे। बच्चे के डांस टीचर ने बच्चे के क्लास में नहीं पहुंचने को लेकर जब उसकी मां को फोन किया, तो मां ने घर पहुंचकर बच्चे की तलाश की। 11 साल का मासूम कमरे के बेड बॉक्स में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया। बच्चे के माता-पिता की शिकायत के आधार पर एक महिला की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

जानिए पूरा मामला

घटना के बारे में बच्चे की मां ने बताया कि शाम को बच्चे की डांस टीचर का फोन आया कि उनका बच्चा आज क्लास में नहीं आया है। जब मां घर पहुंची तो पाया कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने बताया कि घर की दो चाबियां हैं, और उन्होंने अपने चाबी से घर का दरवाजा खोला। घर का सामान बिखरा हुआ था। बेड के ऊपर माइक्रोवेव और स्टूल रखा हुआ था। साथ ही बच्चा कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद महिला ने बेड पर से सामान हटाया और बेड बॉक्स खोला। अंदर कपड़ों के नीचे बच्चा बेहोश पड़ा था। उन्होंने बच्चे को तुरंत बाहर निकाला और पड़ोसी की मदद से पास के क्लिनिक लेकर गए। इसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

महिला पर शक

बच्चे की मां ने बताया कि एक परिचित महिला पिछले चार सालों से उन्हें धमकी दे रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का नाम पूजा है, जिसकी तलाश चल रही है।

Related Articles

Back to top button