ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

Narsinghpur में बदला लेने के लिए किया ऐसा काम आधी रात में मचा हड़कंप

नरसिंहपुर। अपने ऊपर हुए चाकू से हमले का बदला लेने आरोपित ने गुरुवार की देर रात युवक पर गोली से हमला कर दिया। शहर के मध्य हुई इस घटना से लोगों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो थोड़ी देर हड़कंप की स्थिति बन गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली थाना प्रभारी के साथ जाकर वस्तुस्थिति का निरीक्षण किया। घायल युवक काे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसके पैर में गोली लगी है। मामले में कोतवाली पुलिस ने पतासाजी करते हुए आरोपित को ढूंढ निकाला है।

आदित्य सरमैया और आरोपित नीरज मेहरा के बीच करीब एक साल पुरानी रंजिश

नरसिंहपुर निवासी आदित्य सरमैया और आरोपित नीरज मेहरा के बीच करीब एक साल पुरानी रंजिश है । बीते वर्ष रामनवमीं के मौके पर आदित्य ने नीरज मेहरा पर चाकू से हमला किया था। जिसकी शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज हुई थी। इसी घटना के बाद से ही दाेनों के बीच रंजिश चल रही थी। गुरुवार की रात अपने ऊपर हुए हमले का बदला लेने के लिए ही नीरज ने मौका मिलते ही आदित्य पर गोली चला दी। आरोपित ने दो फायर किए। रात को आसपास के लोग सहम गए और पुलिस को जब गोली चलने की जानकारी लगी तो बिना देर किए मौके पर पुलिस के आलाअधिकारी से लेकर कोतवाली पुलिस का अमला पहुंच गया।

वीडियो कब का है और गोली चलाने वाला युवक कौन है स्पष्ट नहीं

पुलिस ने आरोपित को अभिरक्षा में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने की तैयारी में है। हवा में फायर करते युवक का वीडियो प्रसारित उक्त घटनाक्रम होने के बाद इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो भी तेजी से प्रसारित हो रहा है । जिसमें एक युवक हवा में गोली चलाते हुए दिख रहा है। उक्त वीडियो कब का है और गोली चलाने वाला युवक कौन है इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो रही है।

हथियारों के बढ़ते चलन से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा

जिले में जिस तरह से अवैध हथियारों का चलन बढ़ रहा है उसने पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा दिए है। जिले में जब-तब पुलिस अवैध हथियारों की धरपकड़ करते हुए आरोपितों को पकड़ती है लेकिन आज तक पुलिस उन लोगों तक नहीं पहुंच पाई है जो इन अवैध हथियारों के गोरखधंधे से गहरे जुड़े हैं और जो अपने लोगों के माध्यम से इन हथियारों की बिक्री कराते हैं ।

Related Articles

Back to top button