ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अशोक गहलोत ने मुझसे कहा, मैंने कुछ नहीं कराया : कमल नाथ

भोपाल। राजस्थान के घटनाक्रम पर कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से विचार-विमर्श करने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी बातचीत की। गहलोत से उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ जो व्यवहार वहां हुआ, वह ठीक नहीं था। विधायकों से पहले भी रायशुमारी होती रही है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। जिन लोगों ने अनुशासनहीनता की थी, उन्हें नोटिस दिए गए हैं। नाथ के अनुसार गहलोत ने उन्हें बताया कि मैंने कुछ नहीं कराया है। गहलोत ने नाथ को बताया कि बैठक मैंने बुलाई थी और सब विधायक मेरे साथ हैं। जाहिर है कि वे सब मेरे पक्ष में ही बोलेंगे तो मैं इसमें अड़चन क्यों डालूंगा। कुछ लोगों ने जो व्यवहार किया, वह सही नहीं था। गहलोत को क्लीनचिट देने के प्रश्न पर कमल नाथ ने कहा कि मैं किसी को क्लीनचिट नहीं दे रहा हूं। विधायकों से अलग-अलग बुलाकर उनकी राय जानना, नई व्यवस्था नहीं है। 1980 में मध्य प्रदेश में अर्जुन सिंह को भी ऐसे ही चुना गया था।
चुनाव में 12 माह बचे हैं, मध्य प्रदेश छोड़ने का सवाल ही नहीं
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मेरी सबसे बात होती है। मैंने अपनी स्थिति पार्टी को बता दी है। मप्र विधानसभा चुनाव में 12 माह बचे हैं। मध्य प्रदेश छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव हैं। इसके बाद हर प्रदेश को लेकर रणनीति बनानी होगी। यह काम ऐसा नहीं है कि किसी दूसरे दायित्व के साथ हो सके, इसलिए मैंने साफ कर दिया है कि मैं मध्य प्रदेश में ही रहूंगा। मैंने तो राहुल गांधी से कहा था कि आप अध्यक्ष बन जाएं पर उन्होंने मना कर दिया था। गहलोत की उम्मीदवारी को लेकर कमल नाथ ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कौन-कौन अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगा। मेरी इसमें ज्यादा दिलचस्पी भी नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम फिर चर्चाओं में आने पर कहा कि उनसे इस संबंध में चर्चा नहीं हुई है। शशि थरूर ने जरूर बताया था कि वे चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।
भारत जोड़ो यात्रा सफल रही
उन्होंने राहलु गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि यह सफल रही है। जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा के इंदौर में यात्रा में शामिल होने पर कहा कि अभी यह तय नहीं है। मध्य प्रदेश में यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। भाजपा को लेकर उन्होंने कहा कि जनता में आक्रोश है। आज इस सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था, छोटे व्यापारियों के मुद्दों पर कोई बात नहीं होती है। केवल ध्यान मोड़ने की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर के विस्तार की योजना उनकी थी। इसको लेकर जल्द ही सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

Related Articles

Back to top button