ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ओंकारेश्वर में 14 सितंबर को होगा आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल

इंदौर। ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में आदि शंकराचार्य की 108 फीट की बहुधातु प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 14 से 20 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। आचार्य शंकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने की भी संभावना जताई जा रही है।

गुरुवार को संभागायुक्त मालसिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम की समीक्षा की। इस अवसर पर खंडवा कलेक्टर अनूप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। संभागायुक्त ने आयोजन से जुड़ी सभी तैयारी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को बताया गया कि इस आयोजन के लिए 10 से 20 सितंबर तक इंदौर में भी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

आयोजन के पहले तैयारी रखें पूरी

संभागायुक्त ने अधिकारियों से इस आयोजन में शामिल होने वाले अतिथियों तथा अन्य नागरिकों की परिवहन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, ओंकारेश्वर में हेलीपेड बनाए जाने, सुरक्षा, आकस्मिक चिकित्सा, संचार व्यवस्था, मार्गों की मरम्मत, सभा स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। संभागायुक्त ने सभी शासकीय तथा अन्य संस्थाओं के गेस्ट हाउसों की मरम्मत तथा सुधार, रंगाई-पुताई कर उन्हें तैयार रखने के निर्देश दिए।

अतिथियों की सहायता के लिए बनेगा सूचना केंद्र

आयोजन के दौरान विशेष अतिथियों के लिये लगभग 200 लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए। अतिथियों की सहायता के लिए इंदौर एयरपोर्ट व खंडवा रेलवे स्टेशन पर सूचना केन्द्र स्थापित होगा। कार्यक्रम स्थल पर सजावट की जवाबदारी इंदौर नगर निगम की रहेगी। इंदौर एयरपोर्ट पर संस्कृति विभाग द्वारा 25 अगस्त को एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। आयोजन के दौरान ओंकारेश्वर मंदिर तथा अन्य स्थानों पर भी विशेष साज-सज्जा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button