ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बैरागढ़ में 18 साल बाद भी नहीं बन सका स्विमिंग पूल गुलाब उद्यान के अंतिम छोर पर बनाने का सुझाव

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में प्रस्तावित स्‍विमिंग पूल निर्माण की योजना पर अमल नहीं हो पा रहा है। करीब 18 साल पहले इसके लिए भूमिपूजन की रस्म भी अदा कर दी गई थी। कई बार स्थान बदला गया, लेकिन यह योजना आकार नहीं ले रही है। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने अब गुलाब उद्यान में इसका निर्माण करने का सुझाव दिया है।

पहले बूढ़ाखेड़ा में बनाने का था प्रस्‍ताव

गौरतलब है कि सन 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने बूढ़ाखेड़ा में स्विमिंग पूल बनाने की स्वीकृति दी थी। गौर ने इसका भूमिपूजन भी किया। इसका नाम भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे स्विमिंग पूल रखने की घोषणा की गई थी। राजधानी परियोजना प्रशासन ने टेंडर भी जारी कर दिए थे। लेकिन काम शुरू होते ही कुछ लोगों ने इसे निजी बताते हुए रोड़ा अटका दिया। नतीजा, काम बंद करना पड़ा। अब तो भूमिपूजन के समय लगा शिलान्यास पत्थर भी गायब हो चुका है। कुछ समय नए सिरे से जमीन की तलाश करने के निर्देश दिए गए, लेकिन यह काम अभी तक नहीं हो सका है।

सिंगारचोली में भी नहीं बन पाया

जिला प्रशासन ने सिंगारचोली एयरपोर्ट रोड पर स्विमिंग पूल बनाने का प्रस्ताव भी दिया था। बाद में यह जमीन हज हाऊस के लिए सुरक्षित कर दी गई। यहां हज हाउस का निर्माण भी हो गया, लेकिन स्विमिंग पूल अभी तक नहीं बन सका है। इसके बाद नए सिरे से स्विमिंग पूल के लिए जमीन की तलाश शुरू की गई, जो अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।

गुलाब उद्यान में जगह उपलब्ध

सीहोर नाका क्षेत्र में बड़ी झील किनारे हाल ही में गुलाब उद्यान विकसित किया गया है। उद्यान के अंतिम छोर पर जगह अब भी खाली है। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने यहां पूल बनाने का सुझाव दिया है। सांसद प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा के अनुसार इस संबंध में सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर से आग्रह किया गया है। सांसद संभवत: 11 अगस्त को संत हिरदाराम नगर का दौरा करेंगी। इस दौरान उन्हें गुलाब उद्यान का निरीक्षण करवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button