ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एक और सिंधिया समर्थक नेता ने की घर वापसी रघुराज धाकड़ कांग्रेस में शामिल

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व दलबदल का खेल जोर पकड़ रहा है। इसी सिलसिले में गुरुवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता रघुराज सिंह धाकड़ ने कांग्रेस में घर वापसी कर ली। वह वर्ष 2020 में ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए थे। शिवपुरी के कोलारस में रहने वाले रघुराज सिंह धाकड़ समाज के प्रमुख नेता हैं। भोपाल में कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ ने अपने आवास पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। धाकड़ गुरुवार सुबह बड़ी संख्‍या में अपने समर्थकों के साथ गाड़ियों का काफिला लेकर कोलारस से भोपाल पहुंचे थे। सिंधिया समर्थक रहे यादवेंद्र सिंह यादव और बैजनाथ यादव पहले ही कांग्रेस में घर वापसी कर चुके हैं।

इसके साथ-साथ गुरुवार को चंदेरी से जयपाल सिंह यादव और यदुराज सिंह यादव ने भी समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह इन सभी नेताओं के साथ कमल नाथ के आवास पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button