ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अधिकारियों से CM शिवराज बोले- नई पीढ़ी को देशभक्ति के संस्कार देना आवश्यक मेरी माटी मेरा देश अभियान से लोगों को जोड़ें

भोपाल। नई पीढ़ी को देशभक्ति के संस्कार देना आवश्यक है, इसलिए ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। ये निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को दिए। वे बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से प्रदेशभर के कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम न बनकर रह जाए। देशभक्ति के इस कार्यक्रम से सभी व्यक्ति मन से जुड़ें। हर घर पर तिरंगा फहराया जाए और अमृत उद्यानों में पौधारोपण भी हो। मैं भी 14 अगस्त को लाड़ली बहनों के साथ 75 पौधे लगाऊंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण अभियान है, इससे पूरे प्रदेश में देशभक्ति की भावना का संचार होगा। यह एक तरह से भारत माता की आराधना है। सभी जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, नगरीय निकायों के सदस्य, सामाजिक, स्वयंसेवी, व्यापारी और धार्मिक संगठन, विद्यार्थी, खिलाड़ी, कर्मचारी, भजन मंडलियां, स्थानीय कलाकारों को अभियान से जोड़ा जाए।

अभियान में 15 अगस्त तक होंगी गतिविधियां

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के रूप में संचालित किया जा रहा है। अभियान में 15 अगस्त तक गतिविधियां संचालित होंगी। शिलाफलकम (स्मारक) की स्थापना, पंच प्रण की शपथ, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन, राष्ट्रध्वज फहराना और राष्ट्रगान का गायन अभियान के प्रमुख घटक हैं।

स्कूलों में स्थापित होगी स्मारक

प्रत्येक पंचायत और नगरीय निकाय में स्थित स्कूल में शिलाफलकम (स्मारक) की स्थापना की जाएगी। लोग स्मारक स्थल पर हाथ में दीपक लेकर पंच प्रण की शपथ लेंगे और पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करेंगे। पंच प्रण में भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व, एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने और नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ ली जाएगी।

पंचायतों और निकायों में लगाए जाएंगे 75 पौधे

वसुधा वंदन के अंतर्गत अमृत सरोवर, स्कूल और सार्वजनिक स्थानों के आसपास 75 पौधे लगाए जाएंगे। वीरों का वंदन में कर्तव्य पर रहते हुए अपने जीवन का बलिदान देने वाले स्थानीय वीरों, वीरांगनाओं का स्मरण कर स्वतंत्रता सेनानियों, सेवानिवृत्त रक्षा, अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रगान होगा।

Related Articles

Back to top button