ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

राहुल गांधी निकालेंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्ट-2

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक पद यात्रा निकालेंगे। राहुल गांधी गुजरात से विभिन्न राज्यों में पैदल चलते हुए पूर्वोत्तर राज्य मेघायल पहुंचेंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई पूरे राज्य में यात्रा निकालेंगे। भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 के बारे में ये बातें महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने की हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा रेस्पॉन्स मिला था, इसलिए अब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा निकालने की तैयारी कर ली गई है। नाना पटोले ने कहा कि जिस वक्त राहुल भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे उसी टाइम महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अपने राज्य में ऐसी ही यात्रा निकालेंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने पहली भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू की थी, फिर ये यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंची थी। इस दौरान राहुल गांधी ने पैदल 4 हजार किलोमीटर का सफर तय किया था। इसमें राहुल गांधी को 136 दिन लगे थे। इस दौरान राहुल गांधी तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, पंजाब से होकर गुजरे थे। राहुल की पहली भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से उत्तर की तरफ थी। अब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पश्चिम से पूर्व की तरफ होगी। फिलहाल ये ऐलान नहीं किया गया है कि ये यात्रा कब शुरू होगी। इसके साथ आपको ये भी बता दें कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता इसी हफ्ते बहाल हुई है। सूरत कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दी थी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे। दरअसल, राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था, ‘नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?’ राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ धारा 499, 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था. इसके बाद राहुल की सदस्यता गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button