ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

देवास जिले में इंदौर-बैतूल मार्ग पर बस पलटी एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

देवास। देवास जिले में इंदौर-बैतूल मार्ग पर कालापाठा के पास एक बस पलट गई। इससे इसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हादसा कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जाता है कि इंदौर-होशंगाबाद मार्ग पर चलने वाली लाहिया बस सर्विस की बस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पलटने के कारण इसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए कन्नौद के अस्पताल में भिजवाया गया है।

पहले भी हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं

बताया जाता है कि जहां बस हादसा हुआ है, वहां मोड़ है। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में भी कई लोगों को चोटें आई थीं। सोमवार को बस के सामने डंपर आ गया था। डंपर से बचने के चक्कर में बस चालक असंतुलन खो बैठा और बस पलटी खा गई, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button