ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अमरनाथ यात्रा को लेकर इस साल टूटेगा बड़ा रिकॉर्ड…6.35 लाख के पार पहुंच सकती है श्रद्धालुओं की संख्या

अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने इस बार भारी जोश दिखाया है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। सोमवार को 37वें दिन अमरनाथ यात्रा के लिए 2,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की, जबकि 534 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था सोमवार को जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि 2,585 यात्रियों ने रविवार को पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए, जबकि 534 यात्रियों का एक और जत्था सोमवार को सुरक्षा काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ। “इन 534 तीर्थयात्रियों में से 451 पुरुष, 67 महिलाएं, एक बच्चा, 14 साधु और एक साध्वी हैं। अधिकारियों ने कहा, “इनमें से 354 यात्री पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं जबकि 180 बालटाल आधार शिविर जा रहे हैं।”

श्रद्धालुओं की संख्या 6 लाख पार जाने की संभावना

इस वर्ष की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को रक्षा बंधन त्योहार के साथ श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी। हालांकि अभी यात्रा के लिए पंजीकरण जारी है और श्रद्धालु दर्शनों के आ रहे हैं। वहीं अब तक करीब 4.20 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए हैं।

संभावना जताई जा रही है कि 30 अगस्त तक 6.35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। यह रिकॉर्ड संख्या होगी। इस बार मौसम ने भी भक्तों का पूरा-पूरा साथ दिया और ज्यादा समय तक यात्रा स्थिगत नहीं करनी पड़ी। बता दें कि इससे पहले 2011 में 6.35 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। वहीं दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button