ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मासूमों से दरिंदगी की हद! चोरी के शक में पिलाया पेशाब लगाया पेट्रोल का इंजेक्शन, प्राइवेट पार्ट में डाली हरी मिर्ची

सिद्धार्थनगर: यूपी के सिद्धार्थनगर से 2 बच्चों के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। जहां 2 बच्चों को चोरी के शक में दबंगों ने बेरहमी से पीटा। बच्चों के साथ इतनी दरिंदगी की गई कि सुनने वालों की रूह कांप जाए। एक पीड़ित लड़का 15 साल और दूसरा 10 साल का है। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानिए क्या है मामला? 
जानकारी के मुताबिक, जिले के पथरा थाना क्षेत्र स्थित एक मुर्गी फार्म में दो बच्चे घुसे थे। जिन्हें कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन दोनों बच्चों के साथ दरिंदगी की हदें पार करने तक की सजा दी गई। दोनों बच्चों को पेट्रोल के इंजेक्शन लगाया गया, फिर पेशाब पिलाया। इतने से मन नहीं भरा तो एक बच्चे के गुदाद्वार में मिर्ची डाल दी गई। इतना ही नहीं इन बच्चों के साथ क्रूरता करते हुए उसका वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार को मुर्गी फॉर्म से 2000 रुपए गायब हो गए थे।

शक के आधार पर उन लोगों ने मानसिक रूप से कमजोर 2 नाबालिगों को चाय पिलाने के बहाने अपने दुकान पर बुलाया फिर अपने अन्य सहयोगी के साथ ऐसी हैवानियत की, जिससे लोगों की रूह कांप गई। इसके बाद आठों लड़कों ने बारी-बारी एक बोतल में पेशाब कर इन दोनों नाबालिगों को जबरन पिलाया। दोनों के हाथ-पैर बांध दिए और निर्वस्त्र कर शरीर में पेट्रोल भरकर इंजेक्शन लगाया। दोनों के कपड़े उतरवाकर नाजुक अंगों में हरी मिर्च तोड़कर डाल दी और पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया।

क्या कहती है पुलिस? 
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्चों की मां और पिता ने पुलिस को तहरीर दी जिनमें पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों पर कुकर्म, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इन आरोपियों में उमेद, मोहम्मद आकिब, अब्दुल स‌ऊद, रफीउल्लाह, शेरअली और दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सऊद और शप्पू अभी भी फरार है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है।

Related Articles

Back to top button