ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

मंडोली जेल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म की कोशिश

दिल्ली की एक जेल में महिला डॉक्टर के साथ रेप की कोशिश की गई है।दुष्कर्म की कोशिश का आरोप जेल के ही एक कैदी पर लगा है।बताया जा रहा है कि आरोपी कैदी रेप के ही एक मामले में जेल में बंद है।अब इस मामले में पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला 26 सितंबर का है।आरोपी कैदी का नाम सुब्रत पिल्लै बताया जा रहा है।यह भी जानकारी सामने आई है कि कैदी ने रेप की कोशिश के अलावा महिला चिकित्सक को जान से मारने की कोशिश भी की है। कैदी सुब्रत पिल्लै के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का केस चल रहा है और वो जेल में बंद है।बताया जा रहा है कि सोमवार को यह घटना उस वक्त हुई जब महिला डॉक्टर सभी कैदियों की नियमित जांच कर रही थीं। चिकित्सक ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा जा रहा है कि आरोपी जेल के स्नानगृह में छिपा था और मौका पाकर उसने महिला चिकित्सक के साथ ऐसी गंदी हरकत की है।

Related Articles

Back to top button