ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

Sheopur Tehsildar: तहसीलदार अमिता सिंह ने वापस मांगा अपना इस्तीफा बोलीं- मानसिक तनाव में दे दिया था

श्योपुर। कौन बनेगा करोड़पति में लाख रुपये जीनते वाली महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने शनिवार को आवेदन संजय कुमार को आवेदन देकर इस्तीफा वापस मांगा है। बता दें किउनको तहलसीदार नहीं बनाए जाने से नाराज होकर उन्होने शुक्रवार को इस्तीफा दिया था। कलेक्टर को दिए आवेदन में महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने लिखा है कि गत दिवस प्रशासनिक अधिकारियों के बीच किए गए कार्य विभाजन में उनको उपेक्षा होने से मानसिक रूप से तनाव में आ गई थी, इसलिए मैने नौकरी से इस्तीफा देने के लिए आवेदन दिया था, जिसका मुझे खेद है। इसलिए अब इस्तीफा के लिए दिया गया आवेदन निरस्त किया जाए। इस मामले में कलेक्टर संजय कुमार का कहना है कि, विगत 4 वर्ष से श्योपुर जिले में पदस्थ तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को निर्वाचन आयोग के नियमानुसार इस जिले से अन्यत्र स्थान पर स्थानातंरण की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए तहसीलदार नहीं बनाया गया। सीनियर अधिकारी होने के बाद इस प्रकार आचरण एवं व्यवहार उचित नहीं है।

यह था मामला

महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने कलेक्टर को सौंपे त्यागपत्र में लिखा है कि लगातार उनकी वरिष्ठता की अनदेखी की जा रही है। तहसीलदार की गरिमा का अनादर किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नायब तहसीलदारों, अधीक्षक भू-अभिलेख को लगातार तहसीलदार का प्रभार दिया जा रहा है। उन्हें पहले तहसीलदार बनाया जाना था, लेकिन निर्वाचन शाखा और वर्तमान में अधीक्षक भू अभिलेख बना रखा है। उन्होंने लिखा कि लगातार पांच वर्ष से मेरा तिरस्कार और अपमान हो रहा है। कनिष्ठों को अपने से ऊपर देखकर अत्यधिक मानसिक वेदना से भर चुकी हूं। नये कलेक्टर के आने से मुझे इस बार लग रहा था कि, मुझे तहसीलदार बनाया जाएगा लेकिन इस बार भी मेरा अपमान किया गया, इसलिए शासकीय नौकरी से इस्तीफा दे रही हूं।

चर्चा में रही है तहसीलदार

इंटरनेट मीडिया पर विवादित पोस्ट व कमेंट डालकर प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताने और संविधान से जुड़ी एक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर कलेक्टर ने तहसीलदार अमिता सिंह को नोटिस दे दिया था। तत्कालीन कलेक्टर प्रतिभा पाल के अनुमोदन पर चम्बल कमिश्नर रेनू तिवारी ने तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को निलंबित कर भोपाल अटैच कर दिया था। बता दें, अमिता सिंह के पति ग्वालियर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं।

Related Articles

Back to top button