ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्याज नीलामी के दौरान उग्र हुए किसान बोले- व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन

जावरा। खाचरौद नाका स्थित कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को प्याज नीलामी के दौरान किसानों ने नीलामी रुकवा दी। किसानों ने अपना विरोध जताया और कहा कि यदि प्याज नीलामी की व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

किसानों ने कहा कि नीलामी के बाद किसानों को भुगतान होने में रात के 11 बजे तक का समय लग जाता है। प्याज की छंटनी करने के लिए व्यापारी घंटों लगा देते हैं, जिससे किसान रात तक परेशान रहता है। छंटनी के बाद प्याज अच्छी क्वालिटी का नहीं होता, तो उसके किसानों को कम दाम देते हैं। रात होने पर उसे मजबूरी में बेचना पड़ता है।

किसानों को किया जाता है परेशान

किसान नेता रामविलास धाकड़ मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों के समर्थन में मंडी प्रशासन व व्यापारियों को कहा कि प्याज में छंटनी के नाम पर किसानों को परेशान किया जाता है। किसानों को छंटनी किया हुआ प्याज मजबूरी में कम दाम में देना पड़ता है, अन्य कृषि मंडी में ऐसा नहीं होता। गुरुवार रात को भी अनेक किसानों के प्याज की छंटनी के लिए 11 बजे तक रुकना पड़ा, इतनी रात को किसान कहां जाएगा।

समस्या के समाधान के लिए करेंगे आंदोलन

उन्हाेंने मंडी सचिव रामविर किरार को अवगत कराकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं किया तो आगे आंदोलन करेंगे। धाकड़ ने मंडी प्रशासन से बात कर एक ट्राली में एक भाव रहे और प्याज तुलाई में कट्टे की भर्ती 50 किलो से कम नहीं हो। प्लेटफार्म पर जो व्यापारियों का माल रखा है वह खाली होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button