ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

प्रदेश में महिला एवं बाल अपराध बढ़ने पर मुख्यमंत्री से मांगा त्यागपत्र कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से की त्यागपत्र देने की मांग।

जौरा--* प्रदेश में महिला एवं बच्चियों पर बढ़ते अपराधों के विरोध में आज महिला कांग्रेस ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में सतना जिले की मैहर में मासूम बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म एवं घोड़ाडोंगरी में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना सहित कई अन्य घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन पर रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार को महिला एवं बच्चों पर बढ़ रहे अत्याचारों को रोकने में असफल रहने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में प्रदेश में महिला एवं बच्चों पर अत्याचार की बढ़ती घटनाओं को रोकने में असफल रहने के कारण मुख्यमंत्री से त्यागपत्र देने की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संजू शर्मा के नेतृत्व में आज महिला कांग्रेस जोरा अध्यक्ष श्रीमती रानी खान के साथ महिलाएं नारेबाजी करते हुए विभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंची। प्रदर्शनकारी महिलाएं अपने हाथों में कंस मामा इस्तीफा दो, लाडली बहनों पर अत्याचार बंद करो की तख्तियां हाथों में थामे हुए थीं। यहां पहुंचकर महिलाओं ने जिला कांग्रेस की ओर से महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप तोमर को सौंपा। इस दौरान महिला कांग्रेस की नीतियों ने महिला एवं बच्चों पर अत्याचार की घटनाएं नहीं रुकने पर आंदोलन करने की बात भी कही। ज्ञापन में मणिपुर में इंजन की सरकार के रहते व्यापक हिंसा एवं महिला उत्पीड़न की शर्मसार करने वाली घटनाओं की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। केंद्र सरकार द्वारा की मणिपुर की घटनाओं पर मौन साधे जाने की निंदा करते हुए इसे विश्व समुदाय में भारत को शर्मसार करने वाला बताया है। ज्ञापन सौंपने वालों में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी गण श्रीमती अनीता गोस्वामी, निर्मला यादव, अनीता अनुरागी, श्रीमती की रानी खान, श्रीमती विमलेश शाक्य,श्रीमती पार्वती जाटव, श्रीमती अनीता जाटव,विमला जाटव,कलावती कुशवाह, मीरा कुशवाहा, संजय जौनवर,मुन्ना जाटव आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button