ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

हनीट्रैप में फंस गया पूर्व सरपंच ! बोला- पीड़िता ने खुद संबंध बनाने के लिए उकसाया, वीडियो बनाई और 5 लाख रु. मांगे नहीं दिए तो करवा दी FIR

निवाड़ी: निवाड़ी जिले में भी हनी ट्रैप का जाल फैलता जा रहा है। ताजा मामला धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा से सामने आया आया हैं। जहां छतरपुर शहर के गंज मोहल्ला में रहने वाली पीड़िता ने ततारपुरा गांव के पूर्व सरपंच केशव यादव पर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया कि सरकारी आवास दिलाने के नाम पर उनकी बातचीत 20 जुलाई को केशव यादव से हुई थी। केशव ने पीड़िता को ओरछा तिगेला पर यादव ढाबा के पास सरकारी निवास दिलवाने के नाम पर बुलवाया था। पीड़िता का आरोप है कि केशव गाड़ी से पीड़िता को एक होटल के ऑफिस में ले गया और वहां पर उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने केशव पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुष्कर्म करते वक्त उसकी वीडियो भी बना ली गई थी और धमकी दी थी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। अंत में पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और ओरछा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूर्व सरपंच केशव यादव पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं आरोपी पूर्व सरपंच ने भी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि महिला कुछ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है। महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे संबंध बनाए और उससे 5 लाख रुपये की मांग की जब मांग पूरी न होने पर पूर्व सरपंच के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच की और पाया कि महिला अपने साथियों के साथ मिलकर छतरपुर, महोबा और अन्य जिलों में भी ऐसे 3 से 4 मुकदमे दर्ज करवा चुकी है। ओरछा पुलिस नगर निरीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला और उसके साथियों का हनीट्रैप का गिरोह है जो पहले रेप केस दर्ज कराते हैं और पैसे लेकर राजीनामा कर लेते हैं फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button