ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सुबह तड़के 4 बजे अचानक आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी, फल विक्रेताओं से मिले

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों आम आदमी की समस्याओं को उनके बीच जाकर सुन रहे है। इस बीच एक बार फिर से जनता के बीच पहुंचे।  राहुल गांधी मंगलवार सुबह के 4 बजे दिल्ली के आजादपुर मंडी पहुंच गए जहां उन्होंने सब्जी विक्रेताओं-व्यापारियों व अन्य लोगों से मिले इस दौरान सब्जियों के दाम पर लोगों से बात की।

बता दें कि पिछले दिनों आजादपुर मंडी से एक सब्जी विक्रेता का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें गरीब सब्जी विक्रेता रामेश्वर नाम का शख्स खाली ठेला लिए खड़ा था। एक शख्स द्वारा जब उनसे पूछता है कि आप सुबह-सुबह आए थे, टमाटर लेने इस पर रामेश्वर कहते हैं, हां, टमाटर लेने आए थे, लेकिन दाम देखकर हिम्मत नही हो रही है. टमाटर बहुत महंगा हो रहा है, तो नहीं ले रहे हैं. 120-140 दे रहे हैं. हमें ये लेकर घाटा लग जाएगा. फिर जब उनसे  पूछा जाता है कि आपका ठेला आज ऐसे तो खाली जाएगा, कुछ तो भरोगे टमाटर के अलावा. इसके बाद एक खामोशी छा  गई।

वहीं आज सुबह जब राहुल गांधी सब्जी मंडी पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा कि  जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जी और फल विक्रेताओं से मिले। राहुल जी ने उनकी समस्याओं को जाना और समझा। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।

Related Articles

Back to top button